HometrendingPre monsoon in Rajasthan : आज 26 जिलों में अलर्ट जारी, बीते...

Pre monsoon in Rajasthan : आज 26 जिलों में अलर्ट जारी, बीते 24 घंटे में कई जगह बरसे बादल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री-मानूसन की बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्‍सों में जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश का दौर चलेगा। विभाग ने 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 17 जून को अजमेर, अलवर, बारा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश राजसमंद के आमेट में 96 एमएम, कोटा में 46, बाड़मेर में 12.6, जोधपुर में 14.2, डूंगरपुर, फतेहपुर में 4.5, माउंटआबू-दौसा में 3, जयपुर में 10.8, वनस्थली में 4.2, अलवर में 9.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

अजमेर में 36.6 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 33.0

जयपुर में 35.9

सीकर में 35.0

कोटा में 33.0

बीकानेर में 36.8

चूरू में 39.0

श्रीगंगानगर में 35.8

माउंट आबू में 25.2

चित्तौड़गढ़ में 34.5

बाड़मेर में 39.2

जैसलमेर में 38.7

जोधपुर में 35.1

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular