Hometrendingराजस्‍थान में प्री-मानसून : आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,...

राजस्‍थान में प्री-मानसून : आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 20 तक जारी रहेंगी गतिविधियां

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्री-मानसून गतिविधियों के असर से कई शहरों में दिन के तापमान में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, 18 जून को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंधी व बारिश की गतिविधियां 20 जून तक जारी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान घंटों में झुंझुनूं जिले के मलसीसर में सर्वाधिक 66 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पिलानी में 54 एमएम, गुढ़ागौड़जी में 47 एमएम, झुंझुनूं शहर में 45 एमएम और उदयपुरवाटी में 36 एमएम बारिश दर्ज हुई। श्रीगंगानगर, अलवर, चूरू, सीकर और जयपुर के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular