Hometrendingबीकानेर में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए प्रवीण व्‍यास के 2 लाख...

बीकानेर में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए प्रवीण व्‍यास के 2 लाख रुपए रिफंड करवाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर क्राइम रेस्‍पॉन्‍स सैल ने एक और मामले में सफलता अर्जित की है। सैल ने परिवादी प्रवीण व्यास के साथ साइबर फ्रॉड हुए 2 लाख रुपए रिफंड करवाए है।

मामले के अनुसार, करणीनगर लालगढ़ निवासी प्रवीण व्यास ने सीसीआरसी को कॉल करके बताया कि 31.01.2023 को मेरे पास अज्ञात नम्बर से कॉल आया कि मैं क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर एजेन्ट बोल रहा हूं। आपके कार्ड पर जो चार्जेज लग रहे हैं उन्हें बंद करने के लिए एक ओटीपी आया है, वो ओटीपी बताओ और मेरे ओटीपी बताने से मेरे एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से कुल 2,04,194 रूपये अनाधिकृत रूप से कट गये। इस पर उक्त कंम्पलेन प्राप्त होने पर सैल के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व मे कांस्‍टेबल प्रदीप द्वारा तकनीकी साधनों का उपयोग कर बैंक ट्रांजेक्शन्स व कार्ड ट्रांजेक्शन्स को ट्रेस किया और उस फ्रॉड मे प्रयुक्त क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवाया गया और परिवादी प्रवीण व्यास के खाते मे 2,04,194 रूपये रिफण्ड करवाये गया। जब सारे रूपये रिफन्ड होने का मैसेज मोबाईल पर आया तो प्रवीण व्यास ने कार्यालय आकर खुशी जाहिर करते हुए बीकानेर पुलिस का धन्यवाद दिया।

आमजन से अपील : ऑनलाईन फाईनेन्सियल फ्रोड होने पर तुरन्त अतिशीघ्र साईबर क्राईम रेस्पॉन्स सैल के हैल्पलाईन नम्बरों पर कॉल करें। 7877045498

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular