Hometrendingबीकानेर की तहसीलदार एपीओ, 4 तहसीलदार व 8 नायब तहसीलदारों का पदस्थापन

बीकानेर की तहसीलदार एपीओ, 4 तहसीलदार व 8 नायब तहसीलदारों का पदस्थापन

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार की ओर से राज्य भर में आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान में सुचारू व्यवस्था के मद्देनजर चार कार्यव्यवस्थार्थ तहसीलदार एवं 8 नायब तहसीलदारों का पदस्थापन किया गया है।

राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद के अनुसार महेश चंद्र शर्मा को भरतपुर, गिरधारी सिंह को बज्जू- बीकानेर, रतन लाल को भणियाणा-जैसलमेर व मनोज कुमार को दीगोद- कोटा में कार्य व्यवस्था के तहत तहसीलदार लगाया गया है। इसी प्रकार राकेश कुमार को अजमेर के टॉडगढ़, दिनेश कुमार यादव को अलवर के बहरोड़, धनराज गोचर को बारां, माधव सिंह को जैसलमेर के रामगढ़, हरिचरण शर्मा को जोधपुर के शेखला, हंसराज को जोधपुर के शेरगढ़, विनोद कुमार शर्मा को सवाई माधोपुर के खंडार तथा नारायण लाल डामोर को बांसवाड़ा के गांगड़तलाई में नायब तहसीलदार के बतौर लगाया गया है। उपनिबंधक ओम प्रभा ने बताया कि तहसीलदार बीकानेर राजकुमारी को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया जा कर उनका मुख्यालय राजस्व मंडल अजमेर किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular