28.4 C
Bikaner
Wednesday, March 22, 2023

भारतीय प्रलेखी विरासत के व्याख्यान का पोस्टर विमोचन

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान एवं केन्द्रीय पुस्तकालय, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में 1 फरवरी को सायं 4ः15 बजे सुनी पढ़ी लिखी व्याख्यान श्रृखला के तहत व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए बैनर एवं पोस्टर विमोचन मंगलवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने किया।

Ad class= Ad class=

इस अवसर पर प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डाॅ. नितिन गोयल, विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष उमेश शर्मा एवं उपकुलसचिव डाॅ. बिटठल बिस्सा आदि उपस्थित रहे। व्याख्यान के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय नाट्य संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर.सी. गौड है। व्याख्यान का विषय भारतीय प्रलेखी विरासत की सुरक्षा, संरक्षण एवं प्रोन्नति है। व्याख्यान का प्रसारण ऑनलाईन/ऑफलाइन मोड दोनों में किया जायेगा। ऑनलाइन प्रसारण के लिए यूट्यूब एवं फेसबुक प्लेटफार्म से किया जायेगा। भाग लेने वाले रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट प्रदान किया जायेगा। व्याख्यान आयोजन का स्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, एम.एन. हाॅस्पीटल के सामने, करणीसिंह स्टेडियम के पास है।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=
Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles