





बीकानेर Abhayindia.com माली सैनी समाज सामूहिक विवाह संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी “माली प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद समारोह के अधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
संस्था की टीम ने भैरूनाथ के चरणों में धोक लगाकर कार्यक्रम के निर्विघ्न और सफल संपादन की कामना की। इस गरिमामयी समारोह का उद्देश्य समाज के होनहार विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। पोस्टर पर “यह सिर्फ एक सम्मान नहीं बल्कि एक प्रेरणा है” का संदेश भी अंकित है।
पोस्टर विमोचन के इस खास मौके पर अंकुश गहलोत, संजय सांखला, सपना तंवर, निशा कच्छावा, रजत गहलोत, भुवनेश तंवर, मनीष तंवर, मनोज भाटी, मनोज तंवर, किशन गहलोत, महेश तंवर, मोहित भाटी, मनमोहन सोलंकी, मेघराज गहलोत, प्रशांत गहलोत, रविकांत भाटी, ललित तंवर आदि संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
समारोह से जुड़ी मुख्य जानकारियां
प्रतिभा चयन पात्रता : इस समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2026 में 75% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा खेलकूद में वर्ष 2025–2026 के दौरान मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम तिथि व समय : शनिवार, 20 जून 2026 को सायं 4:00 बजे।
कार्यक्रम स्थल : शिवपार्वती मन्दिर, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर।






