Hometrendingआकस्मिक निरीक्षण में खुल गई पोल, सरकारी कार्यालयों में 60 प्रतिशत अफसर...

आकस्मिक निरीक्षण में खुल गई पोल, सरकारी कार्यालयों में 60 प्रतिशत अफसर गैरहाजिर…

जोधपुर Abhayindia.com सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल बुधवार को हुए प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के आ‍कस्मिक निरीक्षण के दौरान खुल गई। चार सदस्यीय टीम को कार्यालयों में चौंकाने वाली जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान करीब 60 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी और 42 प्रतिशत अराजपत्रित कर्मचारी तय समय पर कार्यालय में नहीं मिले। आपको बता दें कि यह निरीक्षण कार्यालय समय शुरू होने के साथ ही, यानी सुबह 9.30 बजे से सुबह 10 बजे के बीच किया गया।

शासन उप सचिव भंवरसिंह सोलंकी के अनुसार, शासन सहायक सचिव के.के मंगल, निरीक्षण अधिकारी शिव कुमार सैनी, विष्णु दत्त शर्मा और मोहम्मद वकील की टीमों ने अलग–अलग कार्यालयों में जांच की। उन्होंने 93 उपस्थित पंजिकाएं मौके से ही जब्त की। नगर निगम, जेडीए और एमडीएम अस्पताल जैसे बड़े संस्थाओं में सबसे ज्यादा कर्मचारी गैर हाजिर मिले।

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular