Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingएसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द होने के साथ ही सियासत गर्माई, मंत्री...

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द होने के साथ ही सियासत गर्माई, मंत्री मीणा और सांसद बेनीवाल में हुई तीखी नोंक-झोंक

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान हाईकोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल हुई थी। पेपर लीक में आरपीएससी सदस्यों की भूमिका भी सामने आई थी। ऐसे में इस भर्ती को जारी नहीं रखा जा सकता है। हाईकोर्ट के इस फैसले के साथ ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच आज एक टीवी चैनल के लाइव कार्यक्रम में जुबानी जंंग छिड़ गई। एसआई भर्ती रद्द होने के सवाल पर दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब बहुत से लोग बाइट देने आ जाएंगे। जब कुछ होने वाला नहीं था, तब हमने दिल्ली कूच की तैयारी की थी। लाखों युवाओं ने प्रदर्शन किए। कांग्रेस ने पेपर लीक कराया और भाजपा उसे छिपा रही थी। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं तो शुरू से कह रहा था परीक्षा रद्द करो। दो बार मुख्यमंत्री से बात की, तीन बार बयान दिया। मेरी मर्यादा है कि सरकार में रहकर सड़क पर नहीं उतर सकता, लेकिन जितना बोला, उतना काफी है। पेपर लीक पर मैं ही सड़क पर उतरा था।

बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि क्रांति मैं ही करूंगा, आपकी उम्र अब हो गई है। इस पर किरोड़ी मीणा बोले मेरी उम्र चाहे जितनी हो, मेरी जितना परिश्रम करना सीखो। फर्जीवाड़ा मत करो। बेनीवाल ने कहा कि आपको पूरा देश जानता है। आप क्या करते हो? इसके जवाब में किरोड़ी लाल मीणा ने भी हनुमान बेनीवाल पर रुपए लेने के गंभीर आरोप लगाए।

जानें क्‍या है मामला...
राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के कुल 859 पदों के लिए 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कई डमी उम्मीदवारों के बैठने की खबरें सामने आई थी। यह भी पता चला था कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हुआ था। भजनलाल सरकार ने 2023 में पेपरलीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इस बीच, मार्च 2024 से एसआई पेपरलीक कांड में गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!