नई दिल्ली Abhayindia.com अगले साल पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के आवास पर एक अहम बैठक रखी गई। इसको चुनावी तैयारियों की बैठक माना जा रहा है।
इसमें मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 6-7 जून को पार्टी के मोर्चा प्रमुखों और महासचिवों की बैठक रखी गई थी, बताया जा रहा है कि उसी क्रम में आज की बैठक रखी गई। हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसमें संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, उत्तर प्रदेश के सांसद हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, अनुपम हाजरा, सत्य कुमार शामिल हुए। अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने की।
पहली बार सामने-आमने…
राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति के एक साल बाद राष्ट्रीय साथ उनकी पहली आमने-सामने की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावों एव टीकाकरण को लेकर चर्चा हुई।
















