Saturday, May 18, 2024
Homeबीकानेरराजस्‍थान में सियासी घमासान : पहले शेर-गीदड़, अब हाथी-कुत्‍ते! कहां जा रही...

राजस्‍थान में सियासी घमासान : पहले शेर-गीदड़, अब हाथी-कुत्‍ते! कहां जा रही राजनीति…?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सियासी घमासान के बीच कई नेताओं ने शब्‍दों की मर्यादाएं भूला दी है। ताजा मामला केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और मुख्‍य सचेतक डॉ. महेश जोशी के बीच चल रहे विवाद को लेकर है।

फोन टैपिंग मामले पर मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी को दिल्ली पुलिस का नोटिस मिलने के बाद सियासी गर्माहट और तेज हो गई है। शुक्रवार को डॉ. महेश जोशी के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थकों ने मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। गजेंद्र सिंह समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक बैनर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हाथी और विरोधियों को कुत्ते के तौर पर दिखाया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले शेर और गीदड़ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हो चुका है। अब इस घमासान के बीच हाथी और कुत्ते भी शामिल हो गए हैं। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने पिछले दिनों गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए भगोड़ा शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस बीच, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कल तक कह रहे थे कि हंगामा क्यों बरपा है, वही आज पुतला जलवा रहे हैं। जोशी ने कहा कि पुतले तो हम भी जलवा सकते हैं, लेकिन कोरोना काल में पर्यावरण की शुद्धि के लिए इससे बचना चाहिए। सच्‍चाई यह है कि गजेंद्र सिंह को राजस्थान भाजपा के ही नेता नहीं चाहते। पुतले जलवा कर गजेंद्र सिंह मेरी बातों को मान्यता दे रहे हैं। उनकी अपरिपक्वता और नादानी के कारण उनके साथ कोई नहीं है।

बीकानेर से कोरोना का सफाया!, आज की दोनों रिपोर्ट में स्‍कोर- शून्‍य, देखें अपडेट रिपोर्ट…

राजस्‍थान में पहले आकर भी सुस्‍त पड़ गया मानसून, अब इस तारीख को आने की उम्‍मीद…

बीकानेर में मंत्री डोटासरा के व्‍यवहार से आहत महिला पार्षद ने खूब सुनाई खरी-खरी, मचा हंगामा, देखें वीडियो…

Preview YouTube video इच्‍छाशक्ति और हिम्‍मत से नौ साल का हुआ अभय इंडिया : देवीसिंह भाटी (पूर्व मंत्री)

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने बेबाकी से बुलंद किए हैं जनता के मुद्दे : सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत (भाजपा नेता)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने चौथे स्‍तंभ का आदर्श उदाहरण किया पेश : जय सिंह यादव

Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया को हार्दिक बधाई : गौरव चौधरी

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular