Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी के साथ ही चढ़ा सियासी पारा,...

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी के साथ ही चढ़ा सियासी पारा, जानें- कब हो सकता है ऐलान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारी तेज हो गई है। मं9िमंडल में छह नए मंत्रियों की एंट्री होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाल के दिल्ली दौरे और पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि विस्‍तार का ऐलान जल्‍द हो सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों के चयन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो उपराष्ट्रपति चुनाव और राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि हाल में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। उन्होंने तीन नए मंत्रियों को शामिल कर 15 प्रतिशत के मंत्रिमंडल कोटे को पूरा किया। छत्तीसगढ़ में इस विस्तार में किसी भी मौजूदा मंत्री को हटाया नहीं गया, बल्कि तीनों नए चेहरों (पहली बार के विधायक) को मौका दिया गया। राजस्थान में भी इसी फॉर्मूले को अपनाए जाने की संभावना है।

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, जिनमें से 15 प्रतिशत यानी अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में भजनलाल सरकार में मुख्यमंत्री सहित 24 मंत्री हैं। ऐसे में 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!