Hometrendingराजस्‍थान में तेजी से घूम रहा राजनीतिक घटनाक्रम, कांग्रेस विधायक राजभवन जाएंगे...

राजस्‍थान में तेजी से घूम रहा राजनीतिक घटनाक्रम, कांग्रेस विधायक राजभवन जाएंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चल रहे सत्‍ता के संघर्ष के बीच आज सचिन पायलट गुट की नोटिस याचिका पर हाईकोर्ट के यथास्थिति के फैसले के बाद अब राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलने लगा है। अभी-अभी खबर आई है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन जाएंगे। वे राज्यपाल से मिलकर जल्द विधानसभा सत्र आहूत करने की मांग रखेंगे।

आपको बता दें सीएम गहलोत ने कल ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सोमवार से विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा की थी। ऐसे में अब गहलोत गुट के विधायक राजभवन कूच करेंगे। विधायकों को होटल से बसों से राजभवन ले जाया जाएगा। इसके लिए बसें लगाई जा रही हैं।

इधर, सीएम गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया। अब हम सभी विधायकों के साथ राजभवन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से सोमवार को सत्र बुलाने की बात कही थी। इसके लिए आज टेलीफोन भी किया, पर उनका रिस्पांस नहीं आया। पूरा देश देख रहा है कि किस तरह उन पर ऊपर से प्रेशर आ रहा है। उन्हें जवाब देना होगा कि वे फैसला क्यों नहीं ले रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि मेरे पास बहुमत है। हमारे कुछ साथी को हरियाणा में बंधक बनाया गया है। वे वापस घर लौटना चाहते हैं। उन्हें भाजपा के लोगों ने बंधक बनाया है। वह हमारे साथी हैं। उन्होंने वहां बाउंसर लगा रखे हैं। पुलिस लगा रखी है। वे रो रहे हैं। टेलीफोन कर रहे हैं कि हमें यहां से छुड़ाओ।

राजस्‍थान में अब लगेगी सावन की झड़ी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सक्रिय हुए मानसून के चलते कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और नागौर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर 27 जुलाई तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कुछ में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इधर, राजधानी जयपुर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। इसके बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से त्रस्त हो रहे लोगों को राहत मिली।

आपको बता दें कि प्रदेश में इस बार मानसून सक्रिय तो है, लेकिन इसकी चाल बेहद सुस्त है। सावन का महीना होने के बावजूद अभी तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की झड़ी देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले समय में होने वाली बारिश से इसकी भरपाई हो जाएगी।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!