Saturday, April 25, 2026
Hometrendingहरियाणा में सियासी बदलाव, अब नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्‍यमंत्री, जानें-...

हरियाणा में सियासी बदलाव, अब नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्‍यमंत्री, जानें- कौन हैं नायब

AdAdAdAdAdAdAd

चंडीगढ़ Abhayindia.com हरियाणा में सियासी बदलाव हो गया है। भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूटने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। आज शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय के प्रमुख नेता होने के साथ ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्‍यक्ष भी हैं।

जानें- कौन हैं नायब सिंह सैनी…

नायब सिंह सैनी को साल 1996 में राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

इसलिए टूटा गठबंधन…

आपको बता दें कि भाजपा और जेजेपी के बीच लोकसभा सीटों को लेकर गठबंधन टूटा है। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने दो सीटें मांगी थीं। जबकि भाजपा एक ही सीट देना चाहती थी। अब भाजपा ने यहां 10 सीटों पर लड़ने की योजना बना ली है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!