Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानसोशल मीडिया के जरिये खुफिया जानकारी जुटाएगी पुलिस

सोशल मीडिया के जरिये खुफिया जानकारी जुटाएगी पुलिस

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर आमजन के साथ सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण एवं पुलिस सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने को दृष्टिगत रखते हुए फेसबुक, ट्विटर एवं इन्स्टाग्राम पर सक्रियता प्रारम्भ कर दी है। इसके साथ ही अब पुलिस आपराधिक गतिविधियों के अनुसंधान के साथ ही खुफिया जानकारी जुटाने में भी सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग कर सकेगी।

पुलिस महानिदेशक ओ. पी. गल्होत्रा ने बताया कि अब आमजन राजस्थान पुलिस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवश्यक जानकारियां शेयर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आमजन राजस्थान पुलिस को आवश्यक सूचनाओं का Twitter@PoliceRajasthan पर व Facebook@PoliceRajasthan एवं फोटोग्राफ को  Instagram@policerajasthan पर आदान-प्रदान कर सकते हैं।

गल्होत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सोशल मीडिया पर राजस्थान पुलिस की मौजूदगी से राजस्थान पुलिस की आउटरीच बढ़ेगी व सोशल मीडिया पर पूछे गये सवाल-जवाबों से एवं फीडबैक से राजस्थान पुलिस का आमजन से जनसवांद बढ़ेगा और इससे पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वैश्विक एवं केन्द्रीय स्तर पर अनेक पुलिस सस्थांनों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी पुलिस ईकाइयों को सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों के अनुसंधान के साथ ही खुफिया जानकारी जुटाने में भी सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!