Hometrendingबीकानेर में पति-पत्‍नी के मर्डर मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,...

बीकानेर में पति-पत्‍नी के मर्डर मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोने-चांदी के जेवरात यूपी से किए बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में मुक्ताप्रसाद नगर वयोवृद्ध गोपाल वर्मा व उनकी पत्‍नी की हत्या कर लूटे गये जेवरात को बरामद करने में बीकानेर पुलिस ने सफलता प्राप्‍त कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 01 किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोना व घटना में प्रयुक्त वाहन इर्टिगा गाड़ी की बरामद कर ली है। आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी है।

घटनाक्रम के अनुसार, गत 15 जुलाई को मुक्ताप्रसाद नगर सेक्टर नम्बर 04 मकान नम्बर 13 में निवासरत वृद्व दम्पती की अज्ञात लोगों द्वारा लूटपाट कर हत्या कर बाद घटना मृतक के मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले जाने व घटना के कुछ दिन बाद पड़ौसियों को मृत शरीर की बदबू आने पर पुलिस को सूचना मिली थी। जिस पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश करने पर वृद्व दम्पती के सड़ गले शव मिले जिस पर घटना की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।

घटना के गंभीर होने व मृतकगण वरिष्ठ नागरिक होने के कारण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी एवं वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर विजेन्द्र कुमार सीला व टीमों द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपी अरूण कुमार, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया व विजय बंसल को अरेस्‍ट किया गया। आरोपी रोहित, विजय की निशानदेही से गाजियाबाद (उतर प्रदेश) के पास स्थित उनके निवास स्थान से आरोपियों की ओर से प्रकरण की घटना के समय लूटे गये जेवरात करीब 01 किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये गये।

आरोपियों की ओर से गाजियाबाद से बीकानेर आने व घटना के बाद फरार होने मे प्रयुक्त वाहन इर्टिगा गाड़ी को दिल्ली से बरामद किया गया। शेष आरोपियों को नामजद कर उन्‍हें अरेस्‍ट करने के लिए उकने ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कार्यवाही करने वाली टीम

विजेन्द्र कुमार सीला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर

सुरेन्द्र कुमार मीणा सउनि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

पंकज कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

रवीन्द्र सिंह कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

संजय कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

कैलाश विश्नोई कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

काशीराम बेनिवाल कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

बीकानेर में पति-पत्‍नी के मर्डर का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें- कैसे दिया वारदात को अंजाम…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular