






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में तीन दिन पहले सार्दुलगंज में सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने अहम सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शिव सिंह भलूरी (26) पुत्र शैतान सिंह भाटी निवासी चक 3 एमएम भूलरी पीएस बज्जू हाल निवासी शास्त्री कॉलोनी बीछवाल को हिरासत में ले लिया है। एएसपी सिटी सौरभ तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
आपको बता दें कि तीन दिन पहले बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान सुखदेव व उसके भाई धनपत चायल ने आंगन पर लेटकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद धनपत चायल की ओर से सदर थाने में गैंगस्टर रोहित गोदारा व शिवसिंह सहित अन्य जनों पर केस दर्ज कराया था।
इस संगीन वारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच, पुलिस ने शिव सिंह को दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली।


