






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में डीएसटी व नाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की एमडी के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करमीसर वार्ड नंबर 23 निवासी फिरोज पुत्र जमालदीन को अरेस्ट कर उसके कब्जे से 48 ग्राम एमडी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। अब पुलिस पता लगाएगी कि आरोपी यह नशा कहां से लाया और आगे कहां ले जा रहा था। इसके अलावा कितने समय से यह अवैध काम कर रहा था और कौन-कौन लोग इस अवैध काम में शामिल है। कार्रवाई करने वाली टीम में नाल पुलिस थाने से सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार मय टीम सहित डीएसटी टीम से एएसआई रामकरण सिंह, एएसआई दीपक यादव, हेड कांस्टेबल कानदान, महावीर लखविंदर व सिपाही करनपाल शामिल रहे।
इधर, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज की टीम ने डीएसटी की सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस को रोड़ा गांव के पास एक खाली जमीन में लावारिस हालात में बोलेरो खड़ी मिली जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 9 कट्टे भरे हुए मिले। जिन्हें जांच के दौरान कट्टों में करीब 180 किलो अवैध डोडा मिला। पुलिस ने आरजे-21 नंबर की बोलेरो और डोडा को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार टायर पंचर होने के कारण गाड़ी को सूनसान जगह पर खड़ा किया गया था।


