Hometrendingबीकानेर में पुलिस का नशे पर प्रहार, एक क्विंटल से ज्यादा डोडा...

बीकानेर में पुलिस का नशे पर प्रहार, एक क्विंटल से ज्यादा डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नाल पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है।

एक क्विंटल 4 किलो डोडा पोस्त बरामद

पुलिस ने 1 क्विंटल 4 किलो 380 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूदास निवासी श्रीरामसर छोटा, रानीसर बास, गंगाशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कैंपर गाड़ी भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई ADSP चक्रवर्ती सिंह व CO प्रहलादराय के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular