Hometrendingबीकानेर में जमीनी विवाद पर उतारू आठ जनों को पुलिस ने दबोचा,...

बीकानेर में जमीनी विवाद पर उतारू आठ जनों को पुलिस ने दबोचा, धारदार हथियार, वाहन किए बरामद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जामसर थाना क्षेत्र के भारूख़ीरा में जमीनी विवाद के चलते सार्वजनिक परिशांति भंग करने के प्रयास में पुलिस ने आठ जनों को दबोच लिया। मुक्‍ताप्रसाद नगर थानाप्रभारी विजेंद्र शीला की अगुवाई में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से ज्‍यादा लोग ग़ैर सायलान ज़मीनी विवाद में क़ब्ज़ा करने की नियत से झगड़ा फ़साद करने की तैयारी के साथ मौक़े पर जा रहे हैं, इनमें से कुछ के पास हथियार भी है। इस पर मुक्‍ताप्रसाद नगर थानाप्रभारी विजेंद्र शीला ने तत्‍परता से कार्रवाई करते हुए आठ जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। इनमें से सलमान के पास से एक बर्छी बरामद होने पर 4/25 आर्म्‍स एक्‍ट में प्रकरण दर्ज किया गया जबकि बाक़ी अन्य को शांति भंग में गिरफ़्तार किया गया है। इनके क़ब्ज़े से दो वाहन भी बरामद किए गए।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular