Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे...

बीकानेर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस की अपराधियों के ख़िलाफ़ ताबड़तोड़ कार्यवाही आज भी जारी है। इसी क्रम में मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कैम्‍पर गाड़ी भी जब्‍त की गई है।

एसपी कावेन्द्र सागर और एएसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में एवं मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र सिला के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस रात्रि गश्‍त बढ़ा दी है। इसके अलावा डीजीपी ने भी हाल में देशभर में नाकाबंदी के निर्देश दिए है।

मुक्‍ताप्रसाद नगर थानाप्रभारी विजेन्‍द्र सिला ने बताया कि पूगल रोड पर गश्‍त के दौरान हुसैन पुत्र इकरामूदीन तेली उम्र 23 वर्ष निवासी नेहरुनगर नोहर पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़, जसवंतसिंह पुत्र इंद्राजसिंह जाट उम्र 36 वर्ष निवासी रातुसर पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़, महावीर जाट पुत्र मूलाराम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी गली नंबर 18, रामपुरा बस्ती पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर, लक्कीखां पुत्र सलीम उर्फ शाहरुख खां उम्र 19 वर्ष निवासी टैक्सी स्टैंड, सर्वोदय बस्ती पुलिस मुक्ताप्रसाद नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उन्‍होंने बताया कि कई अन्य जगहों पर लगातार धरपकड़ की जा रही हे। शराब पीकर वाहन चलाने वालो के ख़िलाफ़ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!