Thursday, December 11, 2025
Homeदेशपीएमइंडिया बहुभाषी वेबसाइट अब 13 भाषाओं में उपलब्ध

पीएमइंडिया बहुभाषी वेबसाइट अब 13 भाषाओं में उपलब्ध

AdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली (अभय इंडिया न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब 13 भाषाओं में उपलब्ध हो सकेगी।

असमी और मणिपुरी भाषा के संस्करण की सोमवार से शुरूआत हो गई। दोनों ही राज्यों के नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब वेबसाइट पर असमी और मणिपुरी दोनों ही भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही पीएमइंडिया वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त अब ११ क्षेत्रीय भाषाओं असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, तमिल, और तेलुगु में उपलब्ध है।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!