Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकाली माता मंदिर में पीएम मोदी जन्‍मदिवस सेवा पखवाड़ा : मंत्रों की...

काली माता मंदिर में पीएम मोदी जन्‍मदिवस सेवा पखवाड़ा : मंत्रों की गूंज, श्रद्धालुओं की कतार, मेलामय माहौल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर परिसर और आसपास का हरियाली से आच्छादित क्षेत्र इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडुू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ से गुंजायमान हो रहा है।

Kaali Mata Temple Sujandeshar
Kaali Mata Temple Sujandeshar

शाम को भाजपा नेता गोपाल गहलोत द्वारा नियमित 251 से ज्यादा कन्याओं के सपत्नीक चरण धोने, तिलक कर पूजा करने और भोजन के साथ उपहार देने का नित्य क्रम भी जारी है। शाम को माता की आरती और तत्पश्चात मां काली की पूजा के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का क्रम शाम से लेकर देर रात तक अनवरत किया जा रहा है।

Kaali Mata Temple Sujandeshar
Kaali Mata Temple Sujandeshar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नौ दिन तक निरन्तर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

kaalimata mandir sujandeshar
kaalimata mandir sujandeshar

कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इसके चलते मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक मेले सा माहौल बना हुआ है। शाम को आयोजित भजन संध्‍या कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रेमलता पणिया और टीम ने समधुर आवाज में भजनों की प्रस्‍तुतियां दी।

premlata pania bikaner
premlata pania bikaner

आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक अक्टूबर को दोपहर महायज्ञ एवं शाम को महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान माता की महापूजा का आयोजन भी किया जाएगा। गोपाल गहलोत ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा समापन अवसर पर होने वाले महायज्ञ एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!