Hometrendingपीएम मोदी 21 अप्रैल को आएंगे राजस्‍थान, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी 21 अप्रैल को आएंगे राजस्‍थान, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए वीरधरा राजस्थान आ रहे हैं।

शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular