Hometrendingबीकानेर में अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा गंभीर कोरोना रोगियों का इलाज...

बीकानेर में अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा गंभीर कोरोना रोगियों का इलाज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना रोगियों के इलाज के लिए गुरूवार से बीकानेर में प्लाज्मा थैरेपी शुरू की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज अब प्लाज्मा थैरेपी के जरिए किया जाएगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी के लिए कोरोना निगेटिव हो चुके लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक किट मंगवा ली गई है।

28 दिन बाद कर सकते हैं प्लाज्मा डोनेट…
जिला कलक्टर ने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसे ठीक हुए 28 दिन से अधिक हो चुके हो चुके हो, पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक आकर प्लाज्मा को डोनेट कर सकता है। मेहता ने बताया कि इस थैरेपी के माध्यम से गंभीर बीमारों के इलाज में सहायता मिलेगी। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सैम्पलिंग कलेक्शन नियमित रखें आौर कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग की जांच को प्राथमिकता के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों से भी रेंडम सैम्पल कलेक्शन बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि कि किसी औद्योगिक इकाई में पॉजिटीव मिलने की स्थिति में तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए इकाई को एक सप्ताह के लिए बंद करवाएं और वहां कार्यरत सभी कार्मिकों की प्राथमिकता से जांच हो।

समझाइश करें एरिया मजिस्ट्रेट

मेहता ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एरिया मजिस्ट्रेट नियमित रूप से भ्रमण करें और वहां पर लोगों को कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना के लिए समझाइश करें। बार-बार समझाइश के बावजूद यदि कोई दुकान या प्रतिष्ठान में कोरोना संक्रमण रोकथाम नियमों की अवहेलना हो रही हो तो चालान आदि की कार्यवाही करें।

जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड मरीजों की सहायता के लिए कोविड केयर सेंटर के मुख्य द्वार एवं नर्सिंग सुपरवाइजर रूम में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस डेस्क के नम्बर 0151-2240100 है।

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी निरीक्षण

जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को चार अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मिलकर अगले 7 दिन में सभी कोविड अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कमेटी की ओर से हर 15 दिन में कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया जाए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कोविड मरीजों की विजिट के बाद विजिटर रजिस्टर में इंद्राज करें।

यह रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चैधरी, बीकानेर उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डॉ.मोहम्मद सलीम, सीएमएचओ डॉ.बी.एल मीना सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!