Hometrendingसंसाेलाव तालाब के आगोर क्षेत्र में किया पौधारोपण, देखरेख करने का भी...

संसाेलाव तालाब के आगोर क्षेत्र में किया पौधारोपण, देखरेख करने का भी लिया संकल्‍प

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मंदिर श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट एवं मोहता पंचायत ट्रस्ट की ओर से बीकानेर के ऐतिहा‍सिक एवं प्राचीन श्री काशी विश्वनाथजी मंदिर के समीप संसोलाव तालाब के आगोर क्षेत्र में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान पीपल, नीम, बिल्वपत्र, अशोक, वट, रुद्राक्ष, चंदन, आंवला, आम, कनेर, गुलमोहर, करज, सरेश आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, बीजेपी नेता सत्यप्रकाश आचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता जुगल व्यास, रोटरी क्लब मिडटाऊन के अध्यक्ष रघुवीर झंवर, राजेश झंवर, अजय मारू एड, राम चांडक, संजय जोशी, मोहता समाज से रामदेव, राजकुमार, गोपाल, नारायण, गणेश, कमल, श्याम, नवरत्न, द्वारकादास, देवांश, श्रीलाल, मनीष, मयंक, गुड्डू, पवन, भरत, मिंटू, भंवरलाल, अमरीश, लक्ष्मण, हेमलता तथा काशी विश्वनाथ के भक्तगण मौजूद रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश मोहता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा करने का भी संकल्‍प लिया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular