Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानपायलट है राहुल की पसंद, पर सीएम का नाम सुझाने की हिम्मत...

पायलट है राहुल की पसंद, पर सीएम का नाम सुझाने की हिम्मत नहीं : राठौड़

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज) ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश में कांग्रेस की ओर से अब तक सीएम का नाम साफ नहीं किए जाने पर बुधवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का नाम सुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। पूरे राजस्थान में इस पर बहस चल रही है। आज लोकतांत्रिक युद्ध प्रारम्भ हो चुका है। युद्ध में सेनापति हो नहीं यह हास्यास्पद है। कांग्रेस को अपना सेनापति नियुक्त करना चाहिए। वो क्यों घबरा रही है। 

राठौड़ ने यह भी कहा कि राजनीति में जो बात है वो खुलेआम कहने की हिम्मत होनी चाहिए। वो हिम्मत ना राहुल गांधी में है और ना ही कांग्रेस में। राहुल गांधी की मंशा सचिन पायलट को लेकर है लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है। राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल प्रदेश में बारबार आकर यह सिद्ध कर रहे हैं कि कांग्रेस के जो नेता यहां है उनके पास कोई जनाधार नहीं है। उनके भाषण में कोई नयापन नहीं है, कोई संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके आने से राजस्थान की राजनीति में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। उनके भाषण सुनकर कांग्रेस के लोग भी निराश है।

अभी-अभी : अबकी बार नहीं लडूंगा चुनाव, लेकिन कांग्रेस की हैट्रिक तय : डॉ. जोशी

बीकानेर: लगातार 2 बार हारे हुए को मिलेगा टिकट, जीते हुए को नहीं….!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!