Thursday, June 4, 2026
Hometrendingरीट में पिक्‍चर बाकी है...अभी होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे, सांसद के...

रीट में पिक्‍चर बाकी है…अभी होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे, सांसद के पेन ड्राइव में छिपे राज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में रीट पर रार जारी है। इस बीच खबर आई है कि राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई और चौंकाने वाले खुलासे कर सकते हैं। आपको बता दें कि सांसद डॉ. मीणा की ओर से पहले प्रवर्तन निदेशायालय और फिर एसओजी को दी गई पेन ड्राइव चर्चा में है।

डॉ. मीणा बताते हैं कि इस पेन ड्राईव में रीट परीक्षा में धांधली से जुड़े कई दस्तावेज़ मई सबूतों के साथ सौंपे गए हैं। नाम लिए बगैर वे कहते हैं कि पेन ड्राईव में दो बड़े नेताओं और कुछ अफसरों के नाम हैं, जिनकी रीट पेपर लीक प्रकरण में भूमिका है। सांसद द्वारा ये भी बताया गया है कि पेन ड्राइव में दो महत्वपूर्व व्यक्तियों के बीच बातचीत का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया है। सांसद ने सुनियोजित षड़यंत्र से इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने और करोड़ों की डील होने के आरोप लगाए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!