








बीकानेर Abhayindia.com ‘आवर फ़ॉर नेशन’ की समर्पित टीम रविवार प्रातः 7 बजे अपने निर्धारित समय पर फूलनाथजी की बगेची पहुँची। टीम ने आज बगेची के सबसे जटिल हिस्से बाउंड्री वॉल के पास जमे हुए कचरे और गंदगी को हटाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। वर्षों पुरानी गंदगी और अव्यवस्था आज ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर निकाली गई। अब वहाँ एक स्वच्छ, सुंदर और भक्तिमय वातावरण निर्मित हो चुका है। मंदिर के पुजारी और ट्रस्टी इस परिवर्तन को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने बताया कि अब अच्छे लोग यहाँ पूजा-अर्चना के लिए आने लगे हैं और जगह की सुंदरता व स्वच्छता का आनंद ले रहे हैं।
कार्य के समापन पर सम्पूर्ण टीम ने मंदिर प्रांगण में भगवान शिव का सामूहिक आरती कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुजारी ने बीते छह रविवारों से लगातार जुड़ी सभी टीमों और सेवाभावी व्यक्तियों को अगले रविवार सायं वहीं प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही नयाशहर थाना एसएचओ विक्रम तिवारी व उनकी टीम को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने भविष्य में यहाँ अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के नशा करने वालों या अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने की जिम्मेदारी ली है।
टीम के संयोजक सीए सुधीश शर्मा ने राजकुमार पारीक, एसएचओ विक्रम तिवारी और सभी सहयोगियों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि “यह परिवर्तन टीम भावना, सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच का परिणाम है। जब समाज जागता है, तो हर स्थान देवस्थान बन सकता है।”
आज सफाई व सेवा गतिविधि में सीए सुधीश शर्मा, सुशील यादव, बसंत, वंदना शर्मा, कपिला शर्मा, सीए वसीम राजा, डॉ विशाल मलिक, डॉ फ़ारूक़, रमेश उपाध्याय, गजेंद्र सरीन, भवानी सिंह राजपुरोहित, मानक व्यास, शक्ति सिंह, मनोज सोनी, शनिला ख़ान, सुरभि शर्मा, मनोज मुंधरा, चौरू लाल सुथार, देवी लाल, राजकुमार पारीक, प्रभुदयाल, विजय मुंधरा, मदन मूंधरा सहित अनेक सेवाभावी नागरिक शामिल हुए।


