25.6 C
Bikaner
Thursday, March 30, 2023

बीकानेर में फाग उत्‍सव की धूम, श्री प्रीति क्लब परिवार एवं दम्माणी परिवार ने मनाया

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com श्री प्रीति क्लब परिवार की तरफ से दम्माणी परिवार के साथ मिलकर फाग-उत्सव का रंगारंग- संगीतमय कार्यक्रम स्थानीय दम्माणी हैरिटेज नत्‍थूसर दरवाजे के बाहर रखा गया, जिसमें समाज के लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के संयोजक नारायण दास दम्माणी ने बताया कि इस बार होली का उत्सव वृहद रुप में मनाने का निश्चय किया गया, ताकि समाज के नर-नारी होली जैसे पवित्र त्यौहार का आनंद उठा सके। सर्वप्रथम गणेश बंदना के पश्चात भगवान श्री कृष्ण और राधिका के मनमोहक स्वरूप के साथ उपस्थित जनमानस ने अबीर और गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेली और जम कर नृत्य किया।

Ad class=

फिर स्थानीय कलाकारों ने फाग उत्सव का शमा बांधा। श्री प्रीति क्लब के सदस्य एवं गायक कलाकार भतमाल पेडीवाल, नारायण बिहानी, अनिता मोहता एवं मेहमान कलाकार राजकुमार सोनी ने अपने सहयोगियों के साथ पारंपरिक गीतों को साज और आवाज के साथ पेशकर उपस्थित लोगों का मन जीत लिया। श्री दम्माणी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश दम्माणी और दम्माणी हैरीटेज के प्रमुख ट्रस्‍टी मदन मोहन दम्माणी एवं याज्ञवल्क्य दम्माणी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

फाग उत्सव में उपस्थित लोगों में दाऊलाल दम्माणी, बाबूलाल मोहता, मगन चांडक, द्वारका राठी, शशि मोहन मूंधडा, राम सिंघी, सुशील थिरानी, किसन गोपाल सोमानी, बाबू भाई दम्माणी, राकेश जाजू, गोपीकिशन पेडीवाल, बलदेव मूंधडा, विनोद दम्माणी, सत्य नारायण राठी, घनश्याम कल्याणी, सुनील दम्माणी, नारायण डागा, कालू राठी, महेश दम्माणी, गोपाल राठी, अशोक बागडी, प्रकाश दम्माणी, पवन राठी, हनुमान करनानी, बिमल दम्माणी, रघुवीर झंवर, शशि कोठारी, लक्ष्मी दम्माणी, निशा झंवर, लता मूंधडा, मीनू दम्माणी, प्रिया झंवर, प्रियंका भटृड़ प्रमुख थे। समारोह के अंत में राहुल माहेश्वरी ने धन्यवाद किया।

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles