Monday, June 22, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बीते 5 वर्ष में भर्ती हुए कार्मिक जांच के दायरे...

राजस्‍थान में बीते 5 वर्ष में भर्ती हुए कार्मिक जांच के दायरे में, सीएम का बड़ा फैसला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार ने बीते पांच साल में भर्ती हुए कर्मचारियों की आंतरिक विभागीय जांच कराने का फैसला लिया है। सरकार जांच कर यह पता लगाएंगी कि परीक्षा देने वाला व्यक्ति ही नौकरी कर रहा है या नहीं।

कार्मिक भर्ती प्रकोष्‍ठ विभाग की ओर से जारी इस आदेश में लिखा है कि “राज्य सरकार के ध्यान में लाया गया है कि विगत पांच वर्षों में विभिन्न विभागों में की गई भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर एवं डमी उम्मीदवार को परीक्षा में बिठाकर कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियां प्राप्त की गई हैं। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक विभाग के द्वारा विगत 5 वर्षों में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आंतरिक कमेटी गठित कर यह जांच कर लें कि परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोकसेवक दोनों एक ही व्यक्ति है।

आदेश में बताया, ‘इसके साथ ही भर्ती किए गए कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेज एवं आवेदन के समय प्रस्तुत आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की भी भली-भांति जांच करवाई जाएं’। जांच के उपरान्त जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएं संदिग्ध प्रकट हो, उनकी सूचना एसओजी को उपलब्ध कराई जाए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!