Thursday, March 12, 2026
Hometrendingकॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं व पट्टे के लिए केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल...

कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं व पट्टे के लिए केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल से मिले लोग, ज्ञापन सौंपा 

AdAdAdAdAdAd
बीकानेर Abhayindia.com  सर्व कामगार सेवा संघ ने प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में पूगल रोड के समीप बसी चकगर्बी की डेढ दर्जन से अधिक कॉलोनियों के नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं व पट्टों के लिए केन्द्र मंत्री को सैकड़ों निवासियों ने ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कॉलोनी वासियों की आवाज बनकर केन्द्रीय मंत्री को बताया कि इन कॉलोनियों में लगभग बीस वर्षों से यहां निवास कर रहे है, निवासियों को मूलभूत सुविधाएं, चकगर्बी की जमीन को सरकारी भूमि मानते हुए कानून सम्मत पटे जारी करवाये एवं मास्टर प्लान 2024 पर दर्ज आपत्ति को सही मानते हुए संशोधन करवाया जाये तथा कॉलोनाइजर, गिरदावर, पटवारी इस भूमि का बेचान करने वालो के खिलाफ कानून सम्मत कार्यवाही की जाये एवं आर ए एस लेवल की कमेटी बनाकर इस पुरे प्रकरण की जांच करवाई जाये।
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संघ आश्वासन दिया की आपकी राज्य स्तर पर बात रखी जायेगी और अतिशीघ्र चकगर्बी निवासियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा जिससे दो दशकों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
इस मौके पर त्रिलोकाराम भाखर, भरत सिंह, शंकर कूकणा, गोपीचंद प्रजापत, राजेन्द्र कुमार सैन, पूनमाराम ज्याणी, रामकिशन कुकणा, बंशीराम भाट, भादरराम भाट, दीपाराम भाट, पंछीराम, दूलाराम, भंवरलाल जाट, विनोद रामावत, गणेश रामावत सहित संघ के जिला महामंत्री लक्ष्मण कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकिशन साध, प्रदेश महामंत्री आरएस हर्ष, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश स्वामी, सुभाष पुरोहित, कैलाश सारस्वत, सुनील पारीक उपस्थित रहे।
AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!