Friday, May 15, 2026
Hometrendingपेंशनर्स को 30 नवंबर तक देना होगा जीवित प्रमाण पत्र

पेंशनर्स को 30 नवंबर तक देना होगा जीवित प्रमाण पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राज्य सरकार की राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त समस्त पेंशनर्स को वर्ष 2025-26 के लिए जीवित प्रमाण पत्र 30 नवंबर 2025 तक प्रस्तुत करने होंगे।

कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र किसी भी राजकीय कर्मचारी से (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) एसएसओ आईडी के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा जीवन प्रमाण पत्र एप्लीकेशन के माध्यम से, ई-मित्र से बायोमेट्रिक द्वारा अथवा कोष कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!