Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में बढ़ेंगे मूंगफली खरीद केन्द्र, पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात, कलेक्‍टर ने...

बीकानेर में बढ़ेंगे मूंगफली खरीद केन्द्र, पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात, कलेक्‍टर ने दिए सख्‍त निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर जिले में खरीद केन्द्र बढ़ाए जाएंगे। साथ ही मूंगफली खरीद में गड़बड़ी को रोकने के लिए खरीद केन्द्रों पर चस्पा लिस्ट में गांव का नाम व खसरा नंबर भी अंकित किया जाएगा। संवेदनशील खरीद केन्द्रों पर पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सहकारिता विभाग, राजफैड, कृषि विपणन, क्रय विक्रय समितियों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए ये निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि एक खरीद केन्द्र पर 2-3 हजार टोकन ही हो। सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ कैलाश चंद्र सैनी ने जिला कलेक्टर को बताया कि नोखा, कोलायत और बीकानेर में 01-01 सेंटर बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा भी जरूरत के अनुसार कई जगहों पर खरीद केन्द्र बढ़ा दिए जाएंगे।

गलत जारी हुए टोकन होंगे ब्लॉक

जिला कलेक्टर ने बताया कि मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राजफैड को भिजवा दी जाएगी। गलत टोकन को जयपुर स्तर पर ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।

खरीद केन्द्रों का विजिट कर व्यवस्था
चाक-चौबंद रखने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े सभी उपखंड अधिकारियों को खरीद केन्द्रों की विजिट करनेे और वहां खरीद केन्द्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी, इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा एडीएम प्रशासन सुरेश यादव, एडीएम सिटी रमेश देव, एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना (आईएएस), सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ कैलाश चंद्र सैनी, राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल सिंह, कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न मंडियों के सचिव, समेत वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!