Monday, April 27, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल : नवनिर्मित कैंसर सर्जरी भवन मे कैंसर सर्जरी की अत्याधुनिक...

पीबीएम अस्पताल : नवनिर्मित कैंसर सर्जरी भवन मे कैंसर सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अधीन पीबीएम चिकित्सालय परिसर में बुधवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र की निदेशक डॉ. नीति शर्मा, सर्जिकल ऑनकॉलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता, भामाशाह ऐवन्त डागा, डॉ. राजेन्द्र बोथरा, डॉ. देवी सिंह तथा समस्त स्टाफ ने भवन का अवलोकन किया। सर्जिकल ऑनकॉलोजी विंग के अंतर्गत नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने नवनिर्मित सर्जिकल ऑनकॉलोजी भवन निर्माण को लेकर भामाशाह डागा परिवार का हार्दिक आभार जताया, उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा दान में दिए गए इस भवन में राज्य सरकार की ओर से अत्याधुनिक कैंसर सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कैंसर मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता को प्रोत्साहित करते हुए कहा की मरीजों के उपचार को लेकर चिकित्सा उपकारणों एवं मानव संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे।

उल्लेखनीय है की सुंदरलाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. भामाशाह सेठ सुंदरलाल जी डागा एवं स्व. मूलचंद जी डागा की स्मृति में निर्मित इस 46 बेडेड मल्टीस्टोरी अस्पताल 26,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें स्टिल्ट फ्लोर पर पार्किंग, प्रथम तल पर कैजुअल्टी, माइनर ओटी व ओपीडी ब्लॉक, द्वितीय तल पर मेल-फीमेल पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड तथा तृतीय तल पर दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू शामिल हैं।

डॉ. बी.सी. घीया ने भामाशाह ऐवन्त डागा और डागा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भामाशाहों और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से अब कैंसर मरीजों को एक ही छत के नीचे सर्जरी संबंधित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि नई मॉड्यूलर ओटी और आईसीयू सुविधा से कैंसर की जटिल एवं अत्याधुनिक सर्जरियां आसानी से की जा सकेंगी। डॉ. नीति शर्मा ने इसे क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब मरीजों को अत्याधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल पाएगा। इस नई सुविधा के शुरू होने से बीकानेर और आसपास के क्षेत्र के कैंसर रोगियों को बेहतर और तेज इलाज की उम्मीद जगी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!