Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपवन व्यास ने छात्राओं को पगड़ी बांधने का सिखाया हुनर

पवन व्यास ने छात्राओं को पगड़ी बांधने का सिखाया हुनर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान दिवस के पूर्व में बीकानेर की महारानी सुदर्शना कॉलेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी अंतराष्ट्रीय पगड़ी कलाकार पवन व्यास द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को राजस्थान में बांधी जाने वाली एक सौ से अधिक प्रकार की पगड़ियों के बारे मे जानकारी दी। साथ ही महिला शसक्तीकरण को और अधिक बढ़ावा मिलने के प्रयास से छात्राओं को बीकानेरी साफा बांधने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सबसे अच्छा साफा बांधने वाली चार छात्राओं को रोट्रेक्ट मरुधरा द्वारा दुनिया की सबसे छोटी पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एक नई उमंग के साथ सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं पूरे जोश के साथ इस पगड़ी कला को जाना, पहचाना व सीखा।

व्यास ने बताया कि पगड़ी हमारी संस्कृति का हिस्सा होने की साथ साथ हमारी पहचान है। वर्तमान में शादी समारोह में महिलाओं को साफा पहनने के क्रेज को बढ़ता देखे उन्होंने इस बार राजस्थान दिवस के पूर्व पर इस कला को और आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने कहा कि वह लगातार इसी तरह अलगअलग स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक मंच इत्यादि के जरिये इस कला को जनजन तक पहुंचाएँगे।

कार्यक्रम में महारानी सुदर्शना कॉलेज की प्राचार्य विजय श्री गुप्ता व बीकानेर संभाग के आयुक्त नीरज कुमार पवन द्वारा पगड़ी कलाकार पवन व्यास को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता श्रीकांत व्यास, सीमा व्यास, मेघना, मणिशंकर, राहुल, लोकेश, प्रफुल्‍ल सहित कई प्रभावशाली व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!