Friday, May 15, 2026
Hometrendingपटवार भर्ती परीक्षा-2025 : सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, कुल 6284 ने...

पटवार भर्ती परीक्षा-2025 : सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, कुल 6284 ने कराया दस्तावेज सत्यापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पटवार भर्ती परीक्षा-2025 के तहत सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के तहत  रविवार को 1312 के मुकाबले 1116  व पूर्व में अनुपस्थित रहे 59 सहित कुल 1175 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ जबकि 196 अनुपस्थित रहे।

यह जानकारी  देते हुए उप निबंधक (भू अभिलेख) रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गत 8 दिसम्बर से आरंभ हुए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के तहत 7410 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से कुल 6 हजार 284 सफल रहे अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि कुल 1126 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस सप्ताह भर के कार्यक्रम के दौरान दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार गेरा एवं निबन्धक महावीर प्रसाद द्वारा भी अवलोकन किया गया।

अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए
सत्यापन का अंतिम अवसर

इस प्रकार सत्यापन कार्य के अंतिम दिन तक दस्तावेज सत्यापन से वंचित रहे 1126 अभ्यर्थियों के लिए सोमवार, 15 दिसम्बर को दस्तावेज सत्यापन कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसकी सूचना राजस्व मंडल के पोर्टल पर मय रोल नंबर जारी की जा रही है। शेष रहे अभ्यर्थी आरआरटीआई अजमेर परिसर में 15 दिसम्बर को उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!