Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingपटवार भर्ती : 54 परीक्षा केंद्रों पर 72 हजार 89 अभ्यर्थी देंगे...

पटवार भर्ती : 54 परीक्षा केंद्रों पर 72 हजार 89 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पटवारी परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 23 व 24 अक्टूबर को प्रतिदिन दो-दो पारियों में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एवं परीक्षा समन्वयक अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों दिन प्रथम पारी सुबह 8:30 से सुबह 11:30 और द्वितीय पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 18 राजकीय परीक्षा केंद्र व 36 अराजकीय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को प्रथम सत्र में 18 हजार 21 अभ्यर्थी एवं द्वितीय सत्र में 18 हजार 22 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसी प्रकार रविवार को प्रथम सत्र में 18 हजार 24 अभ्यर्थी एवं द्वितीय सत्र में 18 हजार 22 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा समन्वयक ने बताया कि परीक्षा के लिए 11 सतर्कता दल, 11 उप समन्वयक दल, राजकीय केंद्रों पर 18 तथा अराजकीय केंद्रों पर 72 पर्यवेक्षकों के अलावा 36 सहायक केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) तथा परीक्षा समन्वयक अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया एवं जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!