Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: आशापुरा मंदिर का पाटोत्सव 14 को, बीकानेर से जाएंगे श्रद्धालु...

बीकानेर: आशापुरा मंदिर का पाटोत्सव 14 को, बीकानेर से जाएंगे श्रद्धालु…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पोकरण स्थित आशापुरा माता मंदिर का 764वां पाटोत्सव 14 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। इसमें बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, दिल्ली और कोलकाता सहित देश और शहरों के विभिन्न क्षेत्रों श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्री आशापुरा सेवा समिति (पोकरण) ट्रस्ट, बीकानेर के कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा ने बताया कि 13 फरवरी को शहर के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से आशापुरा के लिए रवाना होंगे। पोकरण स्थित आशापुरा मंदिर की ओर से 14 फरवरी को सुबह 5 बजे रुद्राभिषेक, शतचंडी यज्ञ, महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही निर्धन और असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल और फल भी वितरित किए जाएंगे। पाटोत्सव को लेकर पोकरण स्थित मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जा रहा है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!