Thursday, April 30, 2026
Hometrendingपाकिस्तानी फैन ने कहा IPL खेलते हो लेकिन PSL क्यों नहीं? न्यूजीलैंड...

पाकिस्तानी फैन ने कहा IPL खेलते हो लेकिन PSL क्यों नहीं? न्यूजीलैंड प्लेयर ने दिया जवाब…

AdAdAdAdAdAdAd

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर में खेली जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग में IPL का नाम सबसे ऊपर आता है। फैन फॉलोविंग के लिहाज से, बड़े प्लेयर्स के लिहाज से और हर प्रकार से IPL क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग है। हालांकि अब इस तरह की लीग कई देशों में आयोजित की जाती है, उसमे बिग बैश लीग या कैरिबियन लीग भी शामिल है।

पाकिस्तान में भी इस तरह की टी20 लीग (पाकिस्तान सुपर लीग,PSL) का आयोजन होता है लेकिन इस लीग में IPL के मुकाबले बड़े प्लेयर्स की संख्या कम होती है। इसी को लेकर जब एक पाकिस्तानी सपोर्टर ने न्यूजीलैंड प्लेयर जिमी नीशाम से सवाल पूछा तो, उन्होंने कुछ इस तरह इसका जवाब दिया।

एक यूजर ने जिमी नीशम से पूछा – आप IPL खेलते हो, लेकिन PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) में नहीं खेलते? IPL आपको ज्यादा पैसा देता है, ज्यादा पहचान दिलाता है। हम आपको बता दे की जिस पाकिस्तानी फैन ने सवाल पूछा उसके ट्विट्ट अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर बॉलीवुड के अभिनेता बोबी देओल की फोटो लगा रखी है।

इसी वजह से आप पीएसएल नहीं खेलते, शेम। इस पर न्यूजीलैंड प्लेयर जिमी नीशम ने जवाब देते हुए लिखा – इसलिए PSL हमारे घरेलु समर सत्र के बीच में आयोजित होता है। आपको बता दें कि जिमी नीशम आईपीएल 2020 में किंग्स 11 पंजाब टीम के सदस्य है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!