Thursday, June 4, 2026
Hometrendingपाक ने सीजफायर का फिर किया उल्लंघन, रात से तड़के तक चली...

पाक ने सीजफायर का फिर किया उल्लंघन, रात से तड़के तक चली गोलीबारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जम्मू। पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही। पाक ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक राजौरी जिले में एलओसी पर गोलीबारी की तथा मोर्टार भी दागे हैं। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक सैनिकों ने रात जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती चौकियों और गांवों में 3 स्थानों पर भारी मोर्टार दागे, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया। रक्षा प्रवक्ता के हवाले से आई खबर के अनुसार राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से हो रही गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सुंदरबनी सेक्टर में रात लगभग साढ़े दस बजे से सीजफायर का उल्लंघन। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के मुताबिक बुधवार तड़के साढ़े चार बजे तक गोलीबारी जारी रही। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन का यह तीसरा मामला है। हालांकि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन अभी पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी नहीं है।

यूएवी को मार गिराने के बाद थल सेनाध्यक्ष पहुंचे बॉर्डर, जवानों का हौसला अफजाई…

लोकसभा का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने बनाई छह कमेटियां, इनमें शामिल ये दिग्गज…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!