Friday, May 15, 2026
Hometrendingतीन राज्‍यों में से भाजपा ने एक राज्‍य में किया मुख्‍यमंत्री के...

तीन राज्‍यों में से भाजपा ने एक राज्‍य में किया मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान, चौंकाया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

रायपुर Abhayindia.com भाजपा ने तीन राज्‍यों (राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश) में बहुमत हासिल करने के आठ दिन बाद एक राज्‍य में आज मुख्‍यमंत्री का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ का नया मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को बनाया है। आपको बता दें कि कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था।

भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई।

आपको बता दें कि विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है।

आपको यह भी बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर ही सिमट गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!