Hometrendingकोरोना संकट के बीच डॉक्‍टर्स, पैरा मेडिकल स्‍टाफ की सेवानिवृत्ति अवधि बढ़ाने...

कोरोना संकट के बीच डॉक्‍टर्स, पैरा मेडिकल स्‍टाफ की सेवानिवृत्ति अवधि बढ़ाने के आदेश

जयपुर Abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच राज्‍य सरकार के चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवानिवृति अवधि बढ़ाने का निर्णय किया है। इस निर्णय के अनुसार, वित्त विभाग ने मंगलवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए।

आदेश के अनुसार, इस साल मार्च में सेवानिवृत होने वाले डॉक्टरों और पैरा मेडिकल नर्सिंग स्टाफ के लिए 6 माह, अप्रेल में होने वालों को 5 माह, मई में होने वालों को 4 माह, जून में होने वालों को 3 माह, जुलाई में होने वालों को 2 माह और अगस्त में सेवानिवृत्‍त होने वाले कार्मिकों के लिए 1 माह की अवधि बढ़ाई गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular