Hometrendingराजस्‍थान में आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट...

राजस्‍थान में आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, सीकर, झुंझुनू, जयपुर जिलों के आस-पास क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

इसी तरह बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानागर, हनुमानगढ़, चूरू, टोंक, बूंदी, राजसमंद, अलवर जिलों के आस-पास क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में भी कई क्षेत्रों में आंंधी और बारिश का दौर जारी रहने के आसार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular