बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के कारोबार पर प्रहार करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत तस्करों पर कार्रवाई का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर उसके कब्जे से लाखों रुपए की कीमत का अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन तथा सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में टीम ने आसूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्तफा उर्फ भाई खान (28) निवासी भूलकी बाड़ी के सामने, भुट्टो का बास को अरेस्ट किया गया। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।













