Friday, May 15, 2026
Hometrendingऑपरेशन नीलकंठ : खेत में मिली दो करोड़ 20 लाख रुपये की...

ऑपरेशन नीलकंठ : खेत में मिली दो करोड़ 20 लाख रुपये की नशे की खेप, तस्‍कर गिरफ्त में

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नागौर Abhayindia.com जिले में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पांचौड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को उसके ही खेत से भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 14 क्विंटल 41 किलो 780 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस सफलता को नागौर पुलिस के नए अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ: जहर के खिलाफ, समाज के साथ’ के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भेड़ गांव निवासी श्रवणराम पुत्र मामराज विश्नोई ने अपनी ढाणी के पीछे खेत में एक गड्ढा खोदकर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपा रखा है। इस सूचना के आधार पर पांचौड़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर दबिश दी। खेत की तलाशी लेने पर एक गहरा गड्ढा मिला, जिसमें 50 प्लास्टिक के कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ था। कुल वजन 14 क्विंटल 41 किलो 780 ग्राम निकला। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से आया और इसे कहां खपाने की योजना थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!