Saturday, April 25, 2026
Hometrendingप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजना के तहत विनिर्माण इकाई के लिए अधिकतम 50 लाख तथा सेवा क्षेत्र इकाई के लिए अधिकतम 20 लाख रुपए बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए योजना की वेबसाइट से वांछित दस्तावेज सहित अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत लाभार्थी को श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत का अनुदान देय है। आवेदक अधिक जानकारी कार्यालय समय में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!