Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन...

भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

जालोर Abhayindia.com भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक के रूप में चिकित्सा सहायक (मेडिकल असिस्टेंट) ट्रेड के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी की स्थायी भर्ती के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। पुरूष अभ्यर्थी 31 जुलाई को रात्रि 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

वायु सेना के 5 वायुसैनिक चयन केन्द्र के कमान अधिकारी व विंग कमाण्डर अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी तथा पंजीकरण के लिए www.airmenselection.cdac.in द पर लॉग ऑन करें।

आवेदन के लिए पात्रता के मानदंड

चिकित्सा सहायक ट्रेड (10$2 वाले उम्मीदवारों के लिए) : अभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। चिकित्सा सहायक ट्रेड (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एससी अभ्यर्थी के लिए) : अविवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)। विवाहित अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2005  के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल हैं)।

शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी 10$2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए अथवा अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल के व्यावसायिक (वोकेशनल कोर्स) पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम  50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

अभ्यर्थी को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में इंटरमीडिएट/10$2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नामांकन के समय राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद (पीसीआई) से वैध पंजीकरण के साथ कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा/बी.एससी. फार्मेसी अनिवार्य है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!