Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानतबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों एवं पदस्थापन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। तबादला या पदस्थापन करवाने के इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 11 अप्रेल से 25 अप्रेल 2018 तक विभागीय वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. वी. के. माथुर ने बताया कि विभाग ने तबादला प्रक्रिया को सरल बनाने एवं इसके लिए आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करने में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राज ई-ऑफिस ऑनलाइन सिस्टम की तकनीक का उपयोग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारियां व दिशा-निर्देश सभी अधिकारियों को जारी कर दिये गये हैं। तबादला अथवा पदस्थापन चाहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों अपने संबंधित कार्यालय से आनॅलाइन आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर आवेदन के लिए निर्धारित 11 अप्रेल से 25 अप्रेल 2018 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!