Saturday, April 25, 2026
Hometrendingडूंगर कॉलेज में ऑन लाइन प्रवेश 30 जून तक

डूंगर कॉलेज में ऑन लाइन प्रवेश 30 जून तक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजकीय डूंगर महाविद्यालाय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर उत्तराद्र्ध प्रवेश दिया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि प्रवेश की अन्तिम तिथि 30 जून है। प्रवेश समन्वयक डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी गत वर्ष की आवेदन आई डी लेकर ई-मित्र पर फीस जमा करानी होगी।

छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर विस्तार पूर्वक जानकारी ले सकते हैं। स्नातक कक्षाओं के लिए डॉ. मोहम्मद हुसैन एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए डॉ.अन्नू कुमार शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रवेश प्रक्रिया का प्रभारी डॉ. शालिनी मूलचन्दानी को बनाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!