Hometrendingराजस्थान में डेढ़ लाख लोग पाबंद, ...ताकि शांति से संपन्न हो जाए...

राजस्थान में डेढ़ लाख लोग पाबंद, …ताकि शांति से संपन्न हो जाए चुनाव

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता के चलते राज्य निर्वाचन विभाग पूरी तरह से एक्शन में है। चुनाव निष्पक्षता से कराने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रदेश में 1लाख 52 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा डराने, धमकाने वाले 13 हजार 254 लोग चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने करीब दो सौ नाके बनाए हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। निरोधात्मक टीमों ने प्रदेशभर में कार्रवाई करते हुए अब तक 42.50 करोड़ जब्त किए हैं। इसमें कैश, शराब, मादक पदार्थ और अन्य दूसरी सामग्री भी शामिल हैं।

प्रथम चरण के मतदान की तिथि नजदीक आते ही निर्वाचन अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाली एजेंसियां एक्शन मोड में आ गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के निर्देश पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर चुनाव के नोडल अधिकारी एमएल लाठर के नेतृत्व में गठित निरोधात्मक टीमों ने ऐसे व्यक्तियों की पहचान पूरी कर ली है, जो किसी न किसी तरीके से किसी के पक्ष या विरोध में मतदान कराने की कोशिश कर सकते हैं। इनमें कई लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां की गई हैं।

बीकानेर में मोदी पर बरसे गहलोत, बोले- इन्हें चुनाव में ही याद आता है मंदिर, आंकड़े बोलते हैं आतंकवाद…

कोलायत में मोदी के वादों की गहलोत ने ऐसे खोली पोल…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular